फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Anti-larval treatment was sprayed in Sarsainawar village.

Etawah News: सरसईनावर गांव में एंटी लार्वा का दवा का किया छिड़काव

Thu, 29 Oct 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 29 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Anti-larval treatment was sprayed in Sarsainawar village.
इटावा। संचारी अभियान के तहत जिला मलेरिया अधिकारी के नेतृत्व में गांव-गांव अभियान चलाकर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही लोगों को घर के आसपास साफ-सफाई व गंदगी एकत्र न करने की अपील की जा रही है। बुधवार को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एसएन सिंह ने संचारी अभियान की हकीकत जानने को कई गांवों का निरीक्षण कर हकीकत देखी।
विज्ञापन

इसमें ब्लॉक ताखा की ग्राम पंचायत सरसई नावर व दूधा में संचारी अभियान को देखा। सबसे पहले उन्होंने सरसईनावर सीएचसी सरसई नावर को निरीक्षण किया। यहां दवा वितरण समेत आने वाले मरीजों की जानकारी ली। साथ ही यहां अभी तक निकले डेंगू की जानकारी व उसकी ताजा स्थिति की जानकारी ली। छोटी-छोटी कमियों को दूर करने के लिए सीएचसी अधीक्षक से कहा।
विज्ञापन

इसी गांव में कुछ जगह गंदगी मिलने पर सचिव को सफाई करवाकर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करवाया गया। इसी तरह दुधा गांव में घर जाकर बुखार से पीड़ित मरीजों की जानकारी ली गई। साथ ही दवा आदि के बारे में पूछा गया। बाद में गांव में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed