{"_id":"6a2d9310101c95cf940b9d0f","slug":"bajrang-club-reached-the-final-by-defeating-lakhna-by-30-runs-etawah-news-c-216-1-etw1012-144332-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: लखना को 30 रन से हराकर बजरंग क्लब फाइनल में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: लखना को 30 रन से हराकर बजरंग क्लब फाइनल में पहुंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लवेदी। ईकरी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच बजरंग स्पोर्ट क्लब व नित्यानंद लखना की टीम के बीच खेला गया। यह मैच 30 रनों से जीतकर बजरंग स्पोर्ट क्लब ने फाइनल में प्रवेश किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बजरंग स्पोर्ट क्लब की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने मात्र आठ रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया। इसके बाद अवनीश और अर्जित ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। निर्धारित 15 ओवर में बजरंग स्पोर्ट क्लब ने पांच विकेट के नुकसान पर 137 रन का स्कोर खड़ा किया। लखना की ओर से मानू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नित्यानंद लखना की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। बजरंग क्लब के गेंदबाजों ने शुरुआती छह ओवरों में ही छह विकेट चटकाकर लखना की टीम को झटका दे दिया। हालांकि एक छोर पर डटे कृष्ण ने 35 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए टीम को मुकाबले में बनाए रखने का प्रयास किया। आशुतोष ने 18 रन बनाकर उनका साथ दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। कप्तान अनीश त्रिपाठी ने तीन ओवर में मात्र 14 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि अर्जित ने भी तीन विकेट हासिल किए। नित्यानंद लखना की पूरी टीम 107 रन पर सिमट गई और बजरंग स्पोर्ट क्लब ने 30 रन से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बना ली। बिट्टू को 23 गेंदों में 48 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल नंदगवां और शक्ति क्रिकेट क्लब लखना के बीच खेला जाएगा।