सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bajrang Sports Club defeated Shakti Cricket Club by 21 runs.

Etawah News: बजरंग स्पोर्ट क्लब ने शक्ति क्रिकेट क्लब को 21 रन से हराया

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Sports Club defeated Shakti Cricket Club by 21 runs.
विज्ञापन
लवेदी। बजरंग स्पोर्ट क्लब ईकरी की ओर से आयोजित भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला रविवार को रोमांच और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। करीब दो हजार दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए फाइनल में बजरंग स्पोर्ट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शक्ति क्रिकेट क्लब लखना को 21 रन से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। राशिद के अर्धशतक और गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी जीत की सबसे बड़ी वजह रही।


इससे पहले खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में नंदगवां और शक्ति क्रिकेट क्लब आमने-सामने थे। नंदगवां ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 156 रन बनाए। टीम की ओर से शिवम ने तूफानी अंदाज में नाबाद 119 रन की पारी खेली। जवाब में शक्ति क्रिकेट क्लब ने अंतिम ओवर में लक्ष्य हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। लालू ने 30 और ट्वेंटी ने 35 रन का योगदान दिया। फाइनल मुकाबले में शक्ति क्रिकेट क्लब के कप्तान विजयवीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। समीर और अनु की कसी हुई गेंदबाजी के चलते पावर प्ले में ही बजरंग स्पोर्ट क्लब के दो विकेट गिर गए। शुरुआती झटकों के बाद अर्जित ने 25 रन और राशिद ने शानदार 58 रन बनाकर पारी को संभाला। अंतिम ओवरों में अमित ने 23 और कुणाल ने 25 रन की तेजतर्रार पारियां खेलीं। निर्धारित 15 ओवर में बजरंग स्पोर्ट क्लब ने 163 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्ति की ओर से समीर, शेरा और अनु ने दो-दो विकेट लिए। 164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शक्ति क्रिकेट क्लब की शुरुआत खराब रही। अमन और हरिओम ने सटीक गेंदबाजी करते हुए शुरुआती ओवरों में ही विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया। हालांकि मध्यक्रम में लालू ने 22 और मुसबिल ने 54 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेलकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। अर्जित ने तीन और फरान ने दो विकेट लेकर शक्ति क्रिकेट क्लब की वापसी की उम्मीदों को खत्म कर दिया। निर्धारित 15 ओवर में शक्ति क्रिकेट क्लब नौ विकेट पर 142 रन ही बना सकी और बजरंग स्पोर्ट क्लब ने 21 रन से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमा लिया। मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आक्रामक बल्लेबाजी के लिए राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट संयोजक अतुल त्रिपाठी ने सभी टीमों, खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोगियों का आभार जताया। इस दौरान कमेंटेटर अशोक त्रिपाठी, स्कोरर प्रियांशु तिवारी, अंपायर आशीष त्रिपाठी, हरिओम त्रिपाठी और अंबरीष तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed