सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bees attack during funeral

Etawah News: विकसित भारत युवा संसद में विचार रखेंगे छात्र-छात्राएं

संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 07 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Bees attack during funeral
विज्ञापन
औरैया। जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन सात मार्च को तिलक महाविद्यालय में किया जाएगा। यह कार्यक्रम माई भारत व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इसमें छात्र-छात्राएं विचार रखेंगे।
Trending Videos


प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने बताया कि इस आयोजन को लेकर महाविद्यालय व मंत्रालय के मध्य पूर्व में एमओयू हुआ था। इसमें जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय में होना है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी जय सिंह ने बताया कि माई भारत पोर्टल पर पंजीकृत 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा प्रतिभागी हिंदी या अंग्रेजी भाषा में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रतिभागी को अधिकतम तीन मिनट का समय दिया जाएगा। बताया कि जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर पर अपने विचार रखेंगे। जबकि राज्य स्तर पर चयनित युवा राष्ट्रीय मंच पर अपनी भागीदारी करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं की आवाज को संवाद के माध्यम से जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। उपनिदेशक अनवर वारसी ने जनपद के सभी महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं से प्रतिभाग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed