{"_id":"69ab348c624de8ee8209f625","slug":"bees-attack-during-funeral-etawah-news-c-216-1-etw1012-138830-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अंतिम संस्कार के वक्त मधुमक्खियों का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अंतिम संस्कार के वक्त मधुमक्खियों का हमला
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। यमुना नदी टकरुपुर घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान लोगों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने 10 से अधिक लोगों का काटकर घायल कर दिया।
बकेवर क्षेत्र के ग्राम नागरी लोलपुर निवासी आशीष तिवारी ने बताया उनके 80 वर्षीय ताऊ सुरेंद्र तिवारी का गुरुवार रात निधन हो गया था। शुक्रवार की सुबह उनके अंतिम संस्कार संस्कार करने के लिए गांव के लगभग सौ लोग टकरूपर यमुना घाट पर पहुंचे थे। जब यमुना किनारे अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। तभी पुल पर लगे मधुमक्खी के छत्ते से अचानक मधुमक्खियां उड़ने लगीं और अंतिम संस्कार में शामिल लोगों पर टूट पड़ीं।
मधुमक्खियों ने इस दौरान विपिन तिवारी, केशव तिवारी, सोनू तिवारी, जगमोहन त्रिपाठी,आशीष तिवारी, मोनू शर्मा, लालू तिवारी,मनोज तिवारी, धन्नू चौबे निवासीगण ग्राम नागरी लोलपुर थाना बकेवर के अलावा 10 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया। लोग जैसे तैसे मौके से जान बचाकर भागे। मधुमक्खियों के शांत होने के बाद वहां बचे लोगों ने अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को पूरा कराया।
Trending Videos