सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Capacity of 221 transformers to be increased; 62 lines to be repaired.

Etawah News: साढ़े चार करोड़ से बहुरेगी बिजली व्यवस्था, 221 ट्रांसफार्मरों की बढ़ेगी क्षमता

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Capacity of 221 transformers to be increased; 62 lines to be repaired.
विज्ञापन
इटावा। जिले में बिजली आपूर्ति को और बेहतर बनाने के लिए बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत करीब साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से व्यापक सुधार कार्य कराए जाएंगे। योजना के अंतर्गत जिले के तीनों विद्युत खंडों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, जर्जर लाइनों के सुधार और नई लाइनें बिछाने का काम किया जाएगा। बिजली निगम ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और जुलाई से कार्य शुरू होने की संभावना है।


अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव ने बताया कि बिजनेस प्लान के तहत जिले में कुल 221 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा 62 विद्युत लाइनों को दुरुस्त करने के साथ नई लाइनें भी स्थापित की जाएंगी। इन कार्यों के पूरा होने से उपभोक्ताओं को बेहतर व निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी, वहीं ओवरलोडिंग और फाल्ट की समस्याओं में भी कमी आएगी। उन्होंने बताया कि योजना से जुड़े कार्यों को नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए आवश्यक प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां की जा रही हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही संबंधित एजेंसियों को कार्य आवंटित कर दिया जाएगा। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पिछले बिजनेस प्लान के तहत जिले में 298 कार्य प्रस्तावित किए गए थे। इनमें से 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरे कर लिए गए हैं, जबकि शेष कार्य भी अंतिम चरण में हैं। प्रयास है कि आगामी योजना के कार्य भी निर्धारित समय सीमा में पूरे कराकर जिले की बिजली व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं भरोसेमंद बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed