सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Car carrying three friends returning from Nepal crashes into a divider; one dead, two critically injured.

Etawah News: नेपाल से लौट रहे तीन दोस्तों की कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दो गंभीर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Car carrying three friends returning from Nepal crashes into a divider; one dead, two critically injured.
विज्ञापन
ताखा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हरदू गांव के पास रविवार सुबह युवक को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा गई। हादसे में नेपाल घूमकर लौट रहे जालांधर निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। घायलों को आयुर्विज्ञान विवि भेजा गया। यहां उनका उपचार चल रहा है।

राहुल शर्मा (37) निवासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, जालंधर, सौरभ (39) निवासी शारदा विहार एक्सटेंशन कॉलोनी, नसीराबाद, गुरुग्राम (हरियाणा) और विशाल (42) निवासी किशनपुरा, जालंधर नेपाल घूमकर कार से लौट रहे थे। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उनकी कार एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से आगरा की ओर जाने वाली लाइन पर किलोमीटर संख्या 121 बनी हरदू गांव के पास डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह, क्रेन और सेफ्टी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई भिजवाया। यहां डाक्टरों ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। घायल विशाल के भाई विकास ने बताया कि तीनों आपस में घनिष्ठ मित्र थे और नेपाल भ्रमण से लौट रहे थे। विकास ने बताया कि कार राहुल शर्मा चला रहा था। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है। विकास ने बताया कि मृतक सौरभ अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है। प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है कि कार चला रहे व्यक्ति को झपकी आने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed