{"_id":"6a7f508e1b00b997a009d35a","slug":"death-of-married-woman-allegation-of-beating-followed-by-hanging-etawah-news-c-216-1-etw1015-147879-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: विवाहिता की मौत, पीटकर फंदे पर लटकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: विवाहिता की मौत, पीटकर फंदे पर लटकाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सैफई के बहादुरपुर गांव में गुरुवार शाम एक विवाहिता रुचि की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
वैदपुरा के नगला हरे निवासी दलवीर सिंह ने बताया कि उनकी बेटी रुचि (23) की शादी 13 फरवरी 2025 को रजत कुमार से हुई थी। शादी में सामान और बाइक दी गई थी। इसके बावजूद ससुराली संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। रुचि को भैंस और कार की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। दलवीर सिंह ने भैंस उपलब्ध करा दी, पर कार देने में असमर्थता जताई। रुचि के दो माह की बेटी होने के बाद ससुरालियों ने उसे ताने दिए कि उन्हें बेटा चाहिए था। मारपीट और तानों से परेशान होकर रुचि जुलाई में अपनी बेटी के साथ मायके आ गई थी। 10 अगस्त को ससुरालियों के आश्वासन पर रुचि को वापस भेजा गया, लेकिन खाली हाथ देखकर फिर प्रताड़ित किया गया। गुरुवार शाम रजत कुमार ने रुचि के फंदा लगाने की सूचना दी, जिसके बाद अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया पिता की तहरीर पर पति रजत कुमार, ससुर हरी सिंह, सास मीना देवी, देवर अर्पित, ननद प्रियंका, प्रियांशी और मौसा राजेंद्र सिंह के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।