{"_id":"6a7f50bd5eaa629d58087151","slug":"waterlogged-underpass-villagers-sit-on-a-hunger-strike-etawah-news-c-216-1-etw1012-147892-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अंडरपास में भरा पानी, ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अंडरपास में भरा पानी, ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल। बढ़पुरा ब्लॉक के शेखूपुर जखौली गांव में रेलवे अंडरपास में जलभराव से रास्ता बंद हो गया है। इसे खुलवाने की मांग को लेकर ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। अधिकारी समझाने पहुंचे, लेकिन ग्रामीण ओवरब्रिज निर्माण के साथ स्थायी समाधान पर अड़े रहे।
अंडरपास में कई दिनों से बरसात का पानी भरा है। इससे रेलवे लाइन के दूसरी ओर जाने के लिए ग्रामीणों को करीब 2 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। हरिशंकर, विमल, देशराज, राधाकृष्ण और योगेश भूख हड़ताल पर बैठे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार, खंड विकास अधिकारी गौरव पुरोहित समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समस्या समाधान का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास के रास्ते से आधा दर्जन गांवों के लोग इकदिल बाजार, अस्पताल और छात्र-छात्राएं पढ़ाई के लिए जाते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पहले लोग पानी भरने पर रेलवे लाइन से निकल जाते थे। अब रेलवे विभाग ने सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग लगा दी है, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। सत्याग्रह संयोजक दीपकराज ने कहा कि समाधान न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि यह रास्ता सिर्फ जलनिकासी के लिए है। उन्होंने ओवरब्रिज निर्माण की मांग पर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है और रेलवे को पत्र लिखा जा रहा है।