{"_id":"6994c2c9b4739e4d53065a06","slug":"direct-bus-service-started-from-etawah-to-fatehpur-etawah-news-c-216-1-etw1005-137954-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: इटावा से फतेहपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: इटावा से फतेहपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। परिवहन निगम ने यात्रियों की सालों पुरानी मांग को पूरा करते हुए इटावा से फतेहपुर के लिए सीधी बस सेवा का संचालन सोमवार से शुरू किया है। अब यात्रियों को फतेहपुर पहुंचने के लिए न तो कानपुर से बस बदलनी होंगी और न ही ट्रेन के समय का इंतजार करना होगा। इटावा बस स्टैंड से यह बस सुबह आठ बजे फतेहपुर के लिए रवाना होती है।
इटावा डिपो में कुल 88 बसें हैं। इसमें अभी तक इटावा से फतेहपुर जाने के लिए कोई सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं थी। यात्रियों को मजबूरन पहले कानपुर जाना पड़ता था और वहां से दूसरी बस पकड़कर फतेहपुर का सफर तय करना पड़ता था। इसमें न केवल समय की बर्बादी होती थी बल्कि जेब पर भी अतिरिक्त बोझ पड़ता था। ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को भी टिकट की मारामारी और लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ता था।
आगामी होली के पर्व को देखते हुए रोडवेज प्रशासन का यह फैसला लिया है। इससे यात्रियों को भीड़ और डग्गामार वाहनों के जोखिम से निजात मिलेगी। एआरएम, इटावा डिपो अमित कुमार ने बताया कि अगर यात्रियों की संख्या ठीक रहती है तो आने वाले वाले दिन में एक और बस चलाई जाएगी।
इस तरह हो रहा बसों का आवागमन
परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार इटावा बस स्टैंड से सुबह आठ बजे बस फतेहपुर के लिए रवाना होती है। वापसी में यह बस शाम चार बजे फतेहपुर से चलती है जो इटावा बस स्टैंड पर रात करीब साढ़े 10 बजे आती है। उन्होंने बताया कि बस इटावा से औरैया, कानपुर होते हुए फतेहपुर तक जाती है।
Trending Videos