सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah Student on her way to take exam crushed by dumper chassis she was traveling to center with mother

Etawah: परीक्षा देने जा रही छात्रा को डंपर चेसिस ने कुचला; मां के साथ स्कूटी से जा रही थी केंद्र, हालत नाजुक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Feb 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Etawah News: भरथना में बोर्ड परीक्षा देने जा रही हाईस्कूल की छात्रा डंपर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Etawah Student on her way to take exam crushed by dumper chassis she was traveling to center with mother
हादसे में घायल छात्रा को ले जाते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इटावा जिले के भरथना कस्बा क्षेत्र में बुधवार सुबह हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रही एक छात्रा सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार प्रिया (17) पुत्री राजीव कुमार निवासी लोहड़ी बहारपुरा अपनी मां रीता देवी के साथ स्कूटी से परीक्षा देने मोडी गांव स्थित जन सहयोगी इंटर कॉलेज जा रही थी।

Trending Videos

कस्बा क्षेत्र अंतर्गत बजाजा लाइन तिराहा पर पहुंचने पर पीछे से आ रहे डंफर के चेसिस वाहन के चालक की लापरवाही के कारण स्कूटी का हैंडल चेसिस से टकरा गया, जिससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से पीछे बैठी प्रिया सड़क पर गिर गई और चेसिस के पिछले पहिए की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन




अंदरूनी चोट की आशंका पर जिला अस्पताल रेफर
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छात्रा को अंदरूनी चोट होने की आशंका पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed