सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur BJP leader attacked shot and stabbed eight times CCTV footage of the feud surfaced

Kanpur: भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, गोली मारने के बाद आठ बार चाकुओं से गोदा, रंजिश का CCTV आया सामने

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Feb 2026 06:41 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: रावतपुर में दुकान की रंजिश में भाजपा नेता को गोली मारने के बाद चाकुओं से गोद दिया गया। हैलट में भर्ती उनकी हालत गंभीर है और पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Kanpur BJP leader attacked shot and stabbed eight times CCTV footage of the feud surfaced
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में रावतपुर थानाक्षेत्र के छपेड़ा पुलिया के पास मंगलवार देर रात एक बजे दुकान की रंजिश में तीन युवकों ने भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर की पीठ पर गोली मार दी। इसके बाद हत्या करने के लिए पेट में चाकू से गोद दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Trending Videos

नाजुक हालत में भाजपा नेता को पुलिस ने हैलट पहुंचाया। वहां हालत नाजुक बताई जा रही है। भाजपा युवा मोर्चा का पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर नवाबगंज के सिग्नेचर सिटी के पास रहते हैं। मां रज्जो देवी और भाई सौरभ ने बताया कि छपेड़ा पुलिया पर उनकी पूजन सामग्री की दुकान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली मारने के बाद चाकुओं से गोदा
मंगलवार की रात वह रावतपुर में एक शादी समारोह में गए थे। वहां से छपेड़ा पुलिया स्थित दुकान के पास से होकर आ रहे थे। इसी बीच साजन उर्फ रोहित, बाबा लाइट और अभिषेक ने अपने साथियों के साथ उसे जमकर पीटा। गोली मारने के बाद चाकुओं से गोद दिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगीं चार टीमें 
उसके शरीर में सात से आठ चाकू के वार मिले हैं। पीठ पर गोली भी लगी है। एडीसीपी कपिल देव सिंह ने बताया दोनों पक्षों के बीच दुकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी के चलते मंगलवार की देर रात हमला किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं।




भाजपा नेताओं का लग गया जमावड़ा
घरों में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद हैलट अस्पताल के बाहर शहर भर के भाजपा नेताओं का जमावड़ा लग गया। इस दौरान हंगामे की आशंका को देखते हुए सर्किल का फोर्स तैनात कर दिया गया है। घटनास्थल पर डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी जांच करने पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed