{"_id":"6994c36533cde440d80e033e","slug":"scuffle-between-in-laws-and-parents-over-death-of-newly-married-woman-etawah-news-c-216-1-etw1002-137960-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: नवविवाहिता की मौत पर ससुराल व मायके वालों में हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: नवविवाहिता की मौत पर ससुराल व मायके वालों में हाथापाई
विज्ञापन
फोटो 24::गुंजन की फाइल फोटो।
- फोटो : leh news
विज्ञापन
इकदिल। मुसावली गांव में मंगलवार सुबह घर में नवविवाहिता फंदे से लटकी मिली। पति व अन्य परिजन नवविवाहिता को जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत ही घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मोर्चरी में दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और नायाब तहसीलदार ने परिजनों को किसी तरह शांत कराया।
पवन कुमार निवासी गांव मुसावली ट्रक चलाने के अलावा खेती का काम भी देखता गै। चालक है। उसकी शादी 29 अप्रैल 2025 को गुंजन (22) से हुई थी। पवन के अनुसार मंगलवार सुबह वह खेत पर था। मां घर के बाहर पशुओं का काम कर रही थी। इस बीच बेटे कमरे में गया तो पत्नी गुंजन फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना पर घर पहुंचकर उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी ले गए थे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सूचना पर आगरा चित्राहाट गांव से पहुंच गए। मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
मृतका के पक्ष में पिता राकेश कुमार ने बताया कि उन लोगों को मंगलवार सुबह आठ बजे सूचना दी न तो पुलिस को बताया कि सीधे बॉडी को उठाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। बेटी के शव को देखा तो उसके पूरे शरीर पर नीले चोट के निशान पड़े हैं। ऐसा लगता है कि इन लोगों ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी है। मायके पक्ष ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मायके पक्ष के लोगों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos