सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dr. Vivek Yadav honored with the Bharat Gaurav Award.

Etawah News: भारत गौरव अवाॅर्ड से सम्मानित किए गए डॉ. विवेक यादव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Dr. Vivek Yadav honored with the Bharat Gaurav Award.
विज्ञापन
इटावा। प्रवासी भारतीयों के राष्ट्रहित में योगदान, कला, शिक्षा, समाज सेवा और व्यवसाय के लिए संस्कृति युवा संस्थान की ओर से दिया जाने वाला भारत का सबसे प्रतिष्ठित भारत गौरव अवाॅर्ड 2026 इस वर्ष विजनरी शिक्षाविद और भारतीय इंडोर क्रिकेट के पूर्व कप्तान डॉ. विवेक यादव को प्रदान किया गया है।

10 जून को ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरियन पार्लियामेंट, मेलबर्न में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विक्टोरिया के पर्यटन मंत्री स्टीव डिमोपुलोस मेंबर ऑफ पार्लियामेंट, विवियन न्गुयेन एएम, चेयरपर्सन, विक्टोरियन मल्टीकल्चरल कमीशन, विक्टोरियन पार्लियामेंट की सांसद के महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज, मेहंदीपुर बालाजी एवं पं. सुरेश मिश्रा'''' की ओर से यह सम्मान डॉ. विवेक यादव को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में डॉ.विवेक यादव के दूरदर्शी नेतृत्व में ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी पृष्ठभूमि के 10,000 से अधिक छात्र-छात्राएं वर्तमान में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के साथ साथ मैनेजमेंट, सूचना प्रौद्योगिकी, नर्सिंग और मेडिकल जैसे क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बारे में बताया गया। राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाने वाली इन विभूतियों की सूची में डॉ. विवेक यादव का नाम शिक्षा क्षेत्र से शीर्ष पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed