{"_id":"69f4e34e657509f3220d1761","slug":"father-and-son-beaten-to-a-pulp-due-to-enmity-etawah-news-c-216-1-etw1005-142066-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: रंजिश में पिता-पुत्र को पीटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: रंजिश में पिता-पुत्र को पीटकर किया लहूलुहान
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। थाना सैफई के ग्राम मोहटी में गुरुवार शाम पड़ोसियों ने रंजिश में पिता-पुत्र को लाठी-डंडों व सरिया मारकर लहूलुहान कर दिया। अन्य लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पिता व दो पुत्रों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना सैफई के ग्राम मोहटी निवासी ब्रह्म सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसका पुत्र गुरुवार शाम करीब पांच बजे ट्रैक्टर लेकर जगदीश सिंह के खेत को जोतने जा रहा था। आरोप है कि उसी समय गांव के सौरभ, अनिल व उनके पिता बलवीर ने उसका रास्ता रोक लिया। पुरानी बातों को लेकर अभद्रता करने लगे। उसने विरोध किया तो लाठी-डंडों व सरिया से उस पर हमला बोल दिया। इसकी सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गया। उसने ऐसा करने से रोका तो उसके साथ भी मारपीट कर दी।
शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पीड़ित की तहरीर पर पिता बलवीर व दो पुत्र सौरभ व अनिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। इस मामले की जांच एसआई को सौंपी गई है। जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos