{"_id":"69c182b54488e4cde80d730d","slug":"gagan-yadav-expressed-his-pain-etawah-news-c-216-1-etw1012-139787-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: गगन यादव ने दर्द बयां किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: गगन यादव ने दर्द बयां किया
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय पार्टी के कार्यक्रम में पहुंचे दांदरपुर की पत्थरबाजी घटना के आरोपी गगन यादव ने कहा कि हमारे लोगों को मंजूर नहीं था कि हम यहां आएं और अपने लोगों की लड़ाई लड़ें। उन्हीं लोगों की पीड़ा थी जिसकी वजह से वह 18 दिन सेंट्रल जेल में बंद रहे।
करवाखेडा स्थित ज्ञानस्थली विद्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए गगन यादव ने कहा कि हम बड़ा दिल रखते हैं इसलिए इतने दिन तक शांत रहे। उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया कि किसके इशारे पर जेल भेजने की कार्रवाई की गई लेकिन फिर भी वह चुप रहे जिससे समाज न टूटे।
हालांकि उनके संबोधन के बीच अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद के नारे भी लगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रसाद यादव ने किया। इस मौके पर डीपी यादव, प्रो. रामबख्श वर्मा, मो. सुलेमान, साहब सिंह धनगर भी मौजूद रहे।
Trending Videos