{"_id":"69c428b97779d4a659068aec","slug":"there-will-be-a-new-bridge-on-the-sirsa-river-and-the-roads-will-also-be-rejuvenated-etawah-news-c-216-1-etw1004-139859-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सिरसा नदी पर नया पुल व सड़कों का भी होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सिरसा नदी पर नया पुल व सड़कों का भी होगा कायाकल्प
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जनपद के ग्रामीण अंचलों में सुगम यातायात और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए लोक निर्माण विभाग ने कमर कस ली है। विभाग की ओर से जिले में एक लघु सेतु के निर्माण और आठ प्रमुख सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी।
इसमें सबसे महत्वपूर्ण सिरसा नदी पर बनने वाला बॉक्स कल्वर्ट लघु सेतु है जो लंबे समय से क्षेत्रीय जनता की मांग थी। सिरसा नदी पर 2.25 करोड़ से पुल बनेगा। यह काम एक साल में पूरा करना होगा। पुल के साथ-साथ निर्माण खंड तीन की ओर से आठ प्रमुख सड़कों की मरम्मत भी कराई जाएगी। इसमें दौलतपुर से भूलपुर मार्ग, इकदिल कथगवां से दौलतपुर मार्ग, पडियापुरा साम्हो से भिगासिया मार्ग की सड़क शामिल है।
इसी तरह मल्हौसी नहर पुल से मल्हौसी पुलिया तक, अभया से बंगला मार्ग, इकनौर में पक्की सड़क से काली मंदिर होते हुए झंडेश्वर मंदिर मार्ग की सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। इसी कड़ी में मेहदीपुर स्कूल से रामनगर अड्डा मार्ग, भरथना उसराहार मार्ग से रामपुरा मार्ग की सड़क का भी कायाकल्प कराया जाएगा। अधीक्षण अभियंता मलिखान ने बताया कि पुल बनाने के साथ अन्य कार्यों के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्धारित समय में सभी काम पूरे करवा दिए जाएंगे।
Trending Videos