सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Players will hone their talent and will receive an honorarium of Rs 1.5 lakh.

Etawah News: खिलाड़ी निखारेंगे प्रतिभा, मिलेगा 1.5 लाख मानदेय

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Players will hone their talent and will receive an honorarium of Rs 1.5 lakh.
विज्ञापन
इटावा। उत्तर प्रदेश के खेल हॉस्टलों में अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और प्रशिक्षक उभरते हुए सितारों को तराशेंगे। खेल निदेशालय के निर्देशों पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित 35 आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों को आबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चयनित होने वाले प्रशिक्षकों को 1.5 लाख रुपये प्रति माह तक का मानदेय दिया जाएगा।
Trending Videos




जिला क्रीड़ाधिकारी सर्वेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 15 खेलों में प्रशिक्षकों की नियुक्ति होनी है। इनमें हॉकी, तैराकी, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, बैटमिंटन, टेबल-टेनिस, बास्केटबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग, हैंडबॉल तथा जूडो शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया में उन खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को योग्य माना जाएगा जिन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स या वर्ल्ड कप/वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया हो। पदक विजेताओं को चयन में वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा पद्मश्री, खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज भी आवेदन कर सकते हैं।




आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी जिला खेल कार्यालय, इटावा से निर्धारित प्रोफ़ार्मा प्राप्त कर सकते हैं। समस्त शैक्षिक और खेल योग्यता प्रमाणपत्रों के साथ आवेदन की तीन प्रतियां सात अप्रैल, 2026 की शाम 5:00 बजे तक जमा करनी होंगी। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed