सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Light rain may start tonight

Etawah News: आज रात से ही शुरू हो सकती है हल्की बारिश

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Light rain may start tonight
विज्ञापन
इटावा। गेहूं की फसल कटने के बाद खेत में रखे गट्ठे नहीं साफ हुए हैं तो किसान रविवार को इस कार्य को पूरा कर लें। मौसम विभाग ने उन्हें अलर्ट किया है। रविवार रात से बारिश शुरू हो सकती है। सोमवार को भी मौसम खराब रह सकता है। हालांकि पारा गिरने से गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।
Trending Videos




कहीं थ्रेसर तो कहीं श्रमिकों के अभाव के कारण कई किसानों ने गेहूं के गट्ठे नहीं हटाए हैं। बारिश होती है तो उन्हें नुकसान हो सकता है। हालांकि अब 10 से 12 प्रतिशत किसानों का ही यह काम शेष रह गया है। मौसम विज्ञानी डॉ. सुनील पांडेय के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम फिर से बदलेगा। बारिश होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस विक्षोभ के सक्रिय होने से पारा गिरा है। ठंडी हवाएं चल रही हैं। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस था।
रविवार को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। लेकिन रात को मौसम में अचानक बदलाव होगा। तेज गरजना के साथ बारिश होने की आशंका है। इससे रात में ठंडक बढ़ जाएगी। संभावना है कि सोमवार को भी पूरे दिन धूप नहीं निकलेगी। इससे पारा गिरा रहेगा। सुबह बदली छाए रहेगी और दोपहर में तेज हवा के साथ पानी गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed