सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Mother and son committed suicide by hanging themselves

Etawah News: मां-बेटे ने फंदा लगाकर दी थी जान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Mother and son committed suicide by hanging themselves
विज्ञापन
इटावा। फंदा लगाकर मां-बेटे की मौत के मामले में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। बड़े बेटे ने बताया कि छोटे भाई (मृतक) की शादी तय हो चुकी थी। इसके बाद भी वह किसी दूसरी लड़की से बात करता था। इसको लेकर ही मां-बेटे में विवाद हुआ था। इस पहले छोटे भाई ने फिर मां ने भी फंदा लगाकर जान दे दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दोनों की फंदा लगाने से मौत की पुष्टि हुई है।
Trending Videos

शनिवार सुबह थाना लवेदी के ग्राम पंचायत चिंडौली निवासी मां गुड्डी देवी (55) व बेटे विवेक सिंह (21) के शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां उच्चाधिकारियों के आदेश पर उनका पोस्टमार्टम दो सदस्यीय पैनल के माध्यम से करवाया गया। इसमें डॉ. शोभित कुमार व डॉ. निखिल राही ने उनका पोस्टमार्टम किया। बड़े भाई विकास सिंह ने बताया कि विवेक चेन्नई-बेंगलुरु-दादर एक्सप्रेस पेंट्रीकार में संविदा पर काम करता था। विवेक की शादी एटा के खरफुलिया गांव में तय थी। नवंबर में शादी होने वाली थी। विकास ने बताया कि वह लखना में परिवार के साथ रहता है जबकि पिता सटार सिंह, मां गुड्डी देवी व छोटा भाई विवेक गांव में रहते थे। विवेक 15 दिन पहले ही काम से लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास के मुताबिक विवेक का क्षेत्र की लड़की से प्रेम-प्रसंग था। शादी तय होने के बाद भी उसने लड़की से मिलना व बात करना नहीं छोड़ा था। इसकी जानकारी होने पर मां ने उसे डांट दिया था। इसको लेकर शुक्रवार सुबह दोनों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद विवेक पुराने मकान में चला गया था। कुछ देर मां गुड्डी देवी वहां जानवरों को चारा देने पहुंची तो उन्हें विवेक को फंदे पर लटका देखा। इससे वह सुध-बुध खो बैठी।
पुलिस के मुताबिक गुड्डी देवी ने पहले विवेक को नीचे उतारकर उसके चेहरे पर पानी डाला लेकिन जब विवेक ने कोई हरकत नहीं की तो उसे मरा समझ खुद की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश्चंद्र ने बताया कि मां-बेटे ने फंदा लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की फंदा लगाने से मौत की पुष्टि हुई है।





विकास सिंह ने बताया कि सूचना पर जब वह गांव पहुंचा तो मां का शव फंदे पर लटका था जबकि भाई विवेक का शव नीचे जमीन पर पड़ा था। उसके आसपास कोई जहरीला पदार्थ या अंगोछा भी नहीं मिला था। इससे उसने अनहोनी की आशंका जताई थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सारी स्थिति साफ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed