सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Petrol pump cameras should be kept operational and gas distribution should also be monitored.

Etawah News: चालू रखे जाएं पेट्रोल पंपों के कैमरे, गैस वितरण पर भी रहे नजर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Petrol pump cameras should be kept operational and gas distribution should also be monitored.
विज्ञापन
इटावा। पेट्रोल-डीजल महंगे होने को लेकर चल रही अफवाहों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। पेट्रोल पंप संचालकों को कैमरे चालू करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवश्यकता से ज्यादा पेट्रोल-डीजल ले जाने वालों पर नजर रखने की बात भी कही गई है। इसी तरह गैस वितरण को लेकर एजेंसी संचालकों से अपने स्टाफ पर नजर रखने को कहा गया है।
Trending Videos


कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ल व एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक हुई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस को लेकर किल्लत होने की अफवाहों पर सख्ती की जाए। जमाखोरी पर विशेष नजर रहे। डीजल-पेट्रोल बोतलों में न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलिंडर होम डिलीवरी, ईकेवाईसी को लेकर भी जोर दिया। इटावा गैस एजेंसी व लक्ष्मी गैस एजेंसी को निर्देश दिए कि स्टाफ पर विशेष ध्यान दें। सिलिंडर की कालाबाजारी न हो। एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर, एसडीएम भरथना काव्य सी, सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ल, सीओ भरथना आरडी मौर्य, एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed