{"_id":"6a2c574003008fc5ff00ef1a","slug":"power-supply-disrupted-again-by-light-storm-and-rain-city-residents-stayed-awake-all-night-etawah-news-c-216-1-etw1004-144304-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: हल्की आंधी-बारिश में फिर बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था, रातभर जागते रहे शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: हल्की आंधी-बारिश में फिर बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था, रातभर जागते रहे शहरवासी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 25::: शहर के मोहल्ला वैशालीपुरम में बिजली के तारों की मरम्मत करते कर्मचारी। स्रोत-बिजली निगम -- -- -
हल्की आंधी-बारिश में फिर बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था, रातभर जागते रहे शहरवासी
33 केवी लाइन ब्रेकडाउन से फ्रेंड्स कॉलोनी में तीन घंटे ठप रही आपूर्ति, कई इलाकों में दो से तीन घंटे ही मिली बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। तीन दिन पहले आए तूफान से चरमराई बिजली व्यवस्था अभी पूरी तरह पटरी पर लौट भी नहीं पाई थी कि गुरुवार रात आई आंधी और हल्की बूंदाबांदी ने शहर की बिजली आपूर्ति को एक बार फिर बेहाल कर दिया। कई मोहल्लों में लोगों को पूरी रात बिजली संकट का सामना करना पड़ा। कहीं दो से तीन घंटे ही बिजली मिल सकी तो कहीं सुबह तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इससे लोगों की नींद तक पूरी नहीं हो सकी और बिजली निगम के प्रति नाराजगी बढ़ गई।
शुक्रवार तड़के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में 33 केवी लाइन के ब्रेकडाउन होने से करीब तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं इंजीनियरिंग कॉलेज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उप कृषि निदेशक कार्यालय और आसपास के क्षेत्रों की बिजली गुरुवार रात करीब 11 बजे फाल्ट के कारण बाधित हो गई। क्षेत्रीय उपभोक्ता रातभर अधिकारियों को फोन करते रहे, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन मिलता रहा। आखिरकार सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच आपूर्ति बहाल हो सकी। शहर के पूर्वी छोर पर स्थित एकता कॉलोनी में रात करीब एक बजे बिजली गुल हो गई। लोगों का आरोप है कि देर रात कर्मचारियों ने फोन तक नहीं उठाए और रातभर बिजली की आवाजाही बनी रही। इसके साथ ही लाइनपार क्षेत्र में सुबह तीन बजे तेज आंधी के चलते एहतियातन बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। हल्की बारिश के बाद जब आपूर्ति शुरू की गई तो कई स्थानों पर फाल्ट सामने आए। मरम्मत कार्य के बाद फ्रेंड्स कॉलोनी, रामनगर और विजयनगर क्षेत्रों में सुबह आठ बजे के बाद बिजली बहाल हो सकी। रामलीला सड़क, आवास विकास कॉलोनी, शिवा कॉलोनी तथा गुरु तेग बहादुर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी दिनभर ट्रिपिंग और कटौती का सिलसिला जारी रहा।
उधर, मैनपुरी फाटक उपकेंद्र के अंतर्गत वैशालीपुरम स्थित नगरपालिका ट्यूबवेल की 11 केवी लाइन का तार इंसुलेटर से उतर जाने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी। विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य कराया और ट्यूबवेल की सप्लाई बहाल की। एक्सईएन एचपी मिश्रा ने बताया कि रात में आंधी के कारण शहर के कुछ स्थानों की आपूर्ति बाधित हुई थी जिसे कर्मचारियों को लगाकर सही करवा दिया था।