सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Dowry death case registered against five, including a Congress leader

Etawah: बहू की मौत में कांग्रेस नेता समेत पांच पर दहेज हत्या की रिपोर्ट, पुलिस ने ससुर को हिरासत में लिया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Shikha Pandey Updated Fri, 19 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
सार

Etawah News: नवविवाहिता की मौत के मामले में पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने ससुर को हिरासत में लिया। पति व सास फरार हैं।

Etawah: Dowry death case registered against five, including a Congress leader
मोना की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के कटरा फतेह मोहम्मद खां में नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को मायके पक्ष की तहरीर पर पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने ससुर को हिरासत में ले लिया है, जबकि पति और सास फरार है। आगरा के जैतपुर कला निवासी राधा देवी ने पुलिस दी तहरीर में बताया था कि उन्होंने बेटी मोना की शादी 12 मार्च को क्षेत्र के बलराम सिंह शंखवार के पुत्र सचिन के साथ की थी।


आरोप है कि शादी के बाद से ही कांग्रेस से 2014 में लोस प्रत्याशी रहीं सास हंसमुखी, ससुर बलराम शंखवार, पति सचिन और ननद शिवांगी दहेज के लिए मोना को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। मां राधा देवी के मुताबिक, 16 जून की शाम करीब साढ़े पांच बजे दामाद सचिन ने फोन कर बताया कि मोना की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल ले जा रहे हैं। जब वे जिला अस्पताल पहुंचे तो मोना की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

डॉक्टरों के मुताबिक, महिला के गले पर कसने के निशान हैं। मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया था। मायके पक्ष की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचक सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed