{"_id":"6a38325babcbc6eed2066a25","slug":"fire-breaks-out-in-cylinder-disaster-averted-etawah-news-c-216-1-etw1012-144778-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सिलिंडर में लगी आग, हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सिलिंडर में लगी आग, हादसा बचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो: 37 आग की घटना के बा मौके पर जुटी भीड़। स्रोत क्षेत्रवासी
फोटो: 38 भीगे बोरे में लपेटा गया गैस सिलिंडर
आग बुझाने में गृहस्वामी झुलसा, मोहल्ले के लोगों ने भीगा बोरा डाल बुझाई आग
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। कस्बा के रेलमंडी मोहल्ले में रविवार को एक घर में गैस सिलिंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग बुझाने के प्रयास में गृहस्वामी झुलस गए। हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
कस्बे के हनुमान मंदिर के पास स्थित राजेश शर्मा पुत्र मन्नीलाल के घर में अचानक गैस सिलिंडर से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। मौके पर मौजूद राजा ठाकुर ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि सिलिंडर से चूल्हे तक जाने वाली रबर पाइप में लीकेज होने के कारण आग लगी होगी। आग लगते ही परिजनों और आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सिलिंडर को घर से बाहर निकाल दिया, जिससे आग अन्य हिस्सों में नहीं फैल सकी।
आग बुझाने के लिए पहले सिलिंडर पर मिट्टी डाली गई, लेकिन इसके बाद भी आग नहीं बुझी। इसके बाद लोगों ने पानी में भीगा बोरा सिलिंडर के ऊपर डाल दिया, जिससे धीरे-धीरे आग पर नियंत्रण पा लिया गया। आग बुझाने के दौरान गृहस्वामी राजेश शर्मा झुलस गए। राजा ठाकुर, गौरव धाकरे, नरेंद्र शर्मा सहित अन्य मोहल्लेवासियों ने आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आसपास के मकान भी इसकी चपेट में आ सकते थे। घटना के बाद मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।