सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Electrician dies after coming into contact with HT line

Etawah News: एचटी लाइन की चपेट में बिजली मिस्त्री की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Electrician dies after coming into contact with HT line
विज्ञापन
फोटो 42: बबलू उर्फ पायलट की फाइल फोटो। स्रोत परिजन

-भरथना के गांव समसपुर में शनिवार दोपहर की घटना
-सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। गांव समसपुर में शनिवार दोपहर ट्यूबवेल पर कार्य करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे युवक की देर रात सैफई आयुर्विज्ञान विवि में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव विरौंधी निवासी बबलू उर्फ पायलट (22) निजी इलेक्ट्रेशीयिन था। वह पास के गांव समसपुर स्थित खेतों में बने ट्यूबवेल पर विद्युत कार्य कर रहा था। शनिवार करीब तीन बजे वह अचानक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार सैफई में उपचार के दौरान शनिवार देर रात करीब साढ़े दस बजे उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि युवक एक ठेकेदार के साथ में काम करता था। युवक जब काम कर रहा था, तब लाइन बंद थी। अचानक लाइन चालू कर दी गई जिससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। भरथना विद्युत उपखंड अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे युवक की मौत हो गई। मामले की जांच कराई जा रही है। घटना के संबंध में सभी तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद जिम्मेदार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed