{"_id":"6a383151a48b3ffb1c0a6644","slug":"youth-attacked-with-an-axe-due-to-a-feud-etawah-news-c-216-1-etw1005-144760-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चार पर प्राथमिकी दर्ज, पिटाई से युवक व परिजन घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। ग्राम नगला इच्छा में रंजिश को लेकर युवक को लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और तमंचे से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
ग्राम नगला इच्छा निवासी वीरू ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 20 जून की रात करीब 8:30 बजे वह घर पहुंचा था। आरोप है कि तभी गांव के चार लोग लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी और तमंचा लेकर आ गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। आरोपी ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया।
शोर-शराबा सुनकर उसके पिता, भाई और मां बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि एक आरोपी ने उसके पिता के सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर दिया, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। घटना के बाद आरोपित मौके से भाग गए। घायलों का उपचार कराए जाने के साथ पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आरोपियों को पकड़ा जाएगा।