सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tough questions in NEET raise concerns about admission.

Etawah News: नीट में कठिन सवालों ने बढ़ाई दाखिले की चिंता

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tough questions in NEET raise concerns about admission.
विज्ञापन
फोटो 47::जीजीआईसी परीक्षा केंद्र से नीट की परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद

फोटो 48::हर्ष कुमार।
फोटो 49::अर्पित।
आठ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा, 3938 में से 3607 अभ्यर्थी हुए शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी



इटावा। पेपर लीक के कारण पहली परीक्षा निरस्त होने के बाद रविवार को नीट दोबारा कराई गई। जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न हुई। हालांकि परीक्षा देकर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों का कहना था कि दूसरी बार परीक्षा देने का मानसिक दबाव पहले से ही था ऊपर से इस बार प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत अधिक कठिन आया।

परीक्षार्थियों का कहना है कि पहले की परीक्षा के अनुरूप इस बार भौतिकी का भाग काफी कठिन रहा। साथ ही जीव विज्ञान के प्रश्नों ने भी खूब परेशान किया। परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू हुई। अभ्यर्थियों को निर्धारित समयानुसार दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पहली बार नीट परीक्षा में आरएएफ की भी तैनाती की गई थी, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका न रहे। मुख्य द्वार से लेकर परीक्षा कक्ष तक तीन स्तर पर अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। जिले में कुल 3938 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3607 ने परीक्षा दी, जबकि 331 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन



परीक्षार्थियों की बात

फोटो 48::हर्ष कुमार।
1: जीजीआईसी से परीक्षा देकर बाहर निकले पक्का बाग निवासी हर्ष कुमार ने बताया कि पहली परीक्षा निरस्त होने के बाद दोबारा तैयारी करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा। मानसिक तनाव के कारण पढ़ाई प्रभावित हुई। इस बार प्रश्नपत्र में कई सवाल ऐसे थे, जिन्हें हल करने में अपेक्षा से अधिक समय लगा।
फोटो 49::अर्पित।
2: परीक्षा देने पहुंचे अजीतमल निवासी अभ्यर्थी अर्पित ने कहा कि पहली परीक्षा का प्रश्न पत्र ज्यादा कठिन नहीं था जबकि इस बार का पेपर काफी कठिन रहा। सबसे ज्यादा भौतिकी वाले भाग में परेशानी हुई, इसके साथ ही जीव विज्ञान के कुछ प्रश्नों ने भी परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed