सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Prateek had come to attend the wedding ceremony six months ago.

Etawah News: छह माह पूर्व शादी समारोह में शामिल होने आए थे प्रतीक

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Prateek had come to attend the wedding ceremony six months ago.
विज्ञापन
इटावा। मुलायम सिंह यादव के बेटे और अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के निधन के बाद सैफई में भी शोक की लहर दौड़ गई है। बुधवार सुबह सैफई स्थित पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवास पर कोई भी सदस्य नहीं था। आवास के पास स्थित पशुशाला में अखिलेश यादव के चाचा अभयराम यादव गमगीन बैठे थे। लोगों ने बताया कि प्रतीक छह माह पूर्व सैफई शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
Trending Videos



सुबह अखिलेश यादव के आवास के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ था। सैफई से जुड़े लोग घटना सुनने के बाद सपा परिवार के सदस्यों को फोन करके जानकारी जुटाना चाह रहे थे। हर किसी में मन घटना की वजह जानने की इच्छा थी। जानकारी होने पर सैफई के प्रधान व मुलायम सिंह यादव के पुराने साथी रामफल वाल्मीकि भी आवास पर पहुंचे। हालांकि उन्हें यहां कोई नहीं मिला। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रतीक को बचपन से मैंने देखा है। उसके निधन से पूरा गांव स्तब्ध और शोक में डूबा है। प्रतीक को जिम और खेलकूद का शौक था। अंतिम बार वह यहां अखिलेश यादव के चचेरे छोटे भाई आर्यन की शादी में 25 नवंबर को परिवार सहित सैफई आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed