{"_id":"6a04c568e7b6ed522c09a33e","slug":"van-overturns-injuring-three-st-marys-children-etawah-news-c-216-1-etw1005-142738-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: वैन पलटी, सेंट मैरी के तीन बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: वैन पलटी, सेंट मैरी के तीन बच्चे घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इकदिल। भरथना सड़क पर महानेपुरा गांव के पास बुधवार दोपहर सेंट मैरी स्कूल के बच्चों से भरी निजी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट गहरे खड्ड में गिरकर पलट गई। हादसे के बाद बच्चों की चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों ने स्कूल वैन में फंसे बच्चों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। दुर्घटना में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अन्य बच्चों को मामूली चोटें आईं।
बुधवार दोपहर करीब एक बजे शहर के एक निजी स्कूल की वैन छुट्टी के बाद निजी वैन बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही थी। वैन में करीब 10 बच्चे सवार थे। महानेपुरा के पास अचानक चालक वैन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वैन सड़क किनारे बने करीब 10 फीट गहरे खड्ड में गिरकर पलट गई।
हादसे के तुरंत बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वैन पलटने से कई बच्चे अंदर फंस गए थे। स्थानीय ग्रामीणों व राहगीरों ने साहस दिखाते हुए वैन के शीशे तोड़े और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में छात्रा समेत तीन गंभीर छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्रा के सिर में गंभीर चोट लगने से काफी रक्तस्राव हुआ।
स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार के रूप में उसके सिर पर कपड़ा बांधकर खून रोकने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल बच्चों को परिजन अलग-अलग अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में उपचार के लिए ले गए। कई बच्चे भयभीत होकर रोते नजर आए। हादसे के बाद वैन चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वैन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को मौके पर केवल वैन मिली है। चालक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos