{"_id":"6a2d920bc46424d8b10391aa","slug":"sir-the-matter-is-in-court-yet-the-opposing-party-is-taking-possession-of-the-land-etawah-news-c-216-1-etw1012-144342-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: साहब... कोर्ट में है मामला फिर भी जमीन पर कब्जा कर रहे विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: साहब... कोर्ट में है मामला फिर भी जमीन पर कब्जा कर रहे विरोधी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जसवंतनगर। जसवंतनगर और बलरई थाना सभागार में थाना समाधान दिवस का आयोजित किया गया। समाधान दिवस में कुल सात शिकायतें आईं, इनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में तहसीलदार अभिजीत गौरव व एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी ने शिकायतों को सुना।
थाना समाधान दिवस में नगला लायक निवासी सुखवीर सिंह ने शिकायत की कि उनकी भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद विरोधी कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। गांव दयालपुरा निवासी गीता देवी ने भूमाफियाओं से भूमि कब्जा मुक्त कराने, घनश्यामपुरा निवासी मिलाप सिंह ने पट्टे की भूमि की पैमाइश कराने, धनुआ निवासी सल्लन अली ने आवासीय प्लॉट विवाद व नगला नया निवासी कैलाश सिंह ने भूमि विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। वहीं, बलरई थाने में वीरेंद्र सिंह बघेल की पट्टे की भूमि पर लेवलिंग कार्य में पड़ोसियों द्वारा बाधा पहुंचाने की शिकायत पर राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नाप-तौल कराकर विवाद का निस्तारण कराया। वहीं, बाऊथ गांव निवासी देवेंद्र सिंह की पैतृक भूमि पर घूरा डालकर कब्जा करने के प्रयास की शिकायत पर भी पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर समाधान कराया। समाधान दिवस में थाना प्रभारी कमल भाटी, बलरई थानाध्यक्ष कृपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
भरथना थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में तहसीलदार दिलीप कुमार ने शिकायतों को सुना। समाधान दिवस में कुल सात शिकायतें आईं जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी के मामलों के समाधान के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में भूमि विवाद, कब्जा, मारपीट और चकरोड से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। नगला ताल पाली खुर्द निवासी सुखदेवी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी निजी पट्टे की जमीन की मेड़ तोड़कर कब्जा कर लिया गया है। वहीं मोहल्ला रानी नगर निवासी सरोजा देवी ने पड़ोसी पर गाली-गलौज करने व परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। मोहल्ला गांधी नगर निवासी रमेश चंद्र ने प्लॉट पर नामजद लोगों के कब्जा करने की शिकायत की। अश्वनी कुमार ने चकरोड तोड़ दिए जाने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। गांव सिन्हुआ निवासी गुरुवीर सिंह ने शिकायत की कि उनकी जमीन पर मिट्टी डालकर कब्जा कर लिया गया है। वहीं नगला महीपत असफपुर निवासी विटन श्री ने अपनी भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। समाधान दिवस में सीओ आरडी. मौर्य, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, अपराध निरीक्षक अरिमर्दन सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
बकेवर थाने में आयोजित सामाधान दिवस मे तहसीलदार भरथना दिलीप कुमार ने शिकायतों को सुना। इस दौरान पांच शिकायतें दर्ज की गईं। गांंव नौगंवा निवासी सत्य नारायण ने खेतों के लिये निकली सिंचाई की नाली बंद करने की शिकायत की। ग्राम सिंगौली की अनीता ने जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। टड़वा इस्माइलपुर के प्रह्लाद सिंह सहित अन्य लोगों ने शिकायत पत्र में बताया है गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने आम रास्तों पर कब्जा कर लिया है। ग्राम बेरी खेड़ा की शीला देवी ने मकान का कार्य रुकवा दिए जाने की शिकायत की। नगला भजू की बबली ने दिये शिकायत में बताया है कि उनके प्लाट पर पड़ोसियों ने ही कब्जा कर लिया है। समाधान दिवस में नायब तहसीलदार हर्ष वर्धन अवस्थी, थाना प्रभारी विपिन मलिक, कानूनगो लालबहादुर, लेखपाल राहुल तिवारी, संजय कुमार, प्रवीण आदि मौजूद रहे। (संवाद)
लवेदी थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल विश्वकर्मा ने शिकायतों को सुना। चिंडौली निवासी विनोद ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के बाहर बने एक मकान की जल निकासी उनके खेत की ओर कर दी गई है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने निकासी को हटवाने की मांग की। बिशनगढ़ निवासी सौरभ ने खाली पड़े प्लाट को कब्जामुक्त कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। अधिकारियों ने बताया कि आकस्मिक ड्यूटी में सभी उपनिरीक्षकों की व्यस्तता के कारण मामले की सुनवाई दो दिन बाद करने के लिए निर्धारित की गई है। कानूनगो जिनेंद्र सिंह, न्यायालय मित्र राम मिश्रा व लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार, अवनीश कुमार और अनूप कुमार मौजूद रहे। (संवाद)