सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Storm and rain... mercury plummeted seven degrees in a single day.

Etawah News: आंधी-बारिश...एक दिन में सात डिग्री लुढ़का पारा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain... mercury plummeted seven degrees in a single day.
विज्ञापन
फोटो 26:::


- 10 मिमी बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, अधिकतम तापमान सामान्य से 7.6 डिग्री नीचे
- मौसम वैज्ञानिक बोले, अगले दो दिन और सुहाने रह सकते हैं मौसम के तेवर, मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। गुरुवार रात हुई हल्की बारिश और आंधी ने जिले के मौसम का मिजाज बदल दिया। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। शुक्रवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा, जिसके चलते तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे रहा। एक ही दिन में अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री की गिरावट ने लोगों को तपिश से बड़ी राहत पहुंचाई। गुरुवार देर रात चली तेज हवाओं और हुई बारिश का असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। दिनभर धूप और बादलों के बीच आंखमिचौली चलती रही। तेज धूप नहीं निकलने और हवाओं के चलने से मौसम सुहाना बना रहा। बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और घरों में भी लोगों ने राहत महसूस की। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वाले लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार जिले में इस दौरान करीब 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के प्रभाव से मौसम में बदलाव आया है। फिलहाल एक-दो दिन तक जिले वासियों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed