सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Suspended employee arrested for setting fire to record room

Etawah News: रिकॉर्ड रूम में आग लगाने वाला निलंबित कर्मचारी गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Suspended employee arrested for setting fire to record room
विज्ञापन
इटावा। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने सिंचाई विभाग के निचली गंगा नहर खंड विभाग के रिकॉर्ड रूम में आग लगाने के आरोप में चार माह से भागे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भरत कुमार को गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपित कर्मचारी ने वेतन न मिलने पर विभागीय महत्वपूर्ण दस्तावेजों और सरकारी संपत्ति को आग के हवाले करने की बात स्वीकार की है।
Trending Videos


15 दिसंबर 2025 की आधी रात को इटावा प्रखंड निचली गंगा नहर के रिकॉर्ड रूम का दरवाजा तोड़कर आग लगा दी गई थी। इस घटना में न केवल महत्वपूर्ण राजकीय दस्तावेज, बल्कि कंप्यूटर, प्रिंटर और फर्नीचर भी जलकर राख हो गए थे। सहायक अभियंता प्रतीक आनंद की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसआई मंगल सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी भरत कुमार को सिविल लाइंस क्षेत्र से पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। बता दें कि आरोपित भरत कुमार सीसीटीवी कैमरे में उसी रात कमरे से निकलते हुए कैद हुआ था। विभाग ने उस पर निलंबन की कार्रवाई भी की थी। हालांकि उससे पहले ड्यूटी पर तैनात एक अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मी और गार्ड को भी विभाग ने लापरवाही बरतने में निलंबन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed