{"_id":"69e91e0631154c66c10b6e07","slug":"the-fire-in-the-wheat-residue-reached-the-garage-etawah-news-c-216-1-etw1012-141559-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: गेहूं के अवशेष में लगी आग गैराज तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: गेहूं के अवशेष में लगी आग गैराज तक पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भरथना। कस्बा के मोहल्ला राजागंज के पीछे खेत में पड़े गेहूं के अवशेषों में लगी आग पास के गैराज तक पहुंच गई। घटना में 12 बीघा खेत में पड़े गेहूं के अवशेष के अलावा गैराज में खड़े चार वाहनों के टायर भी जल गए। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
बुधवार दोपहर मोहल्ला राजागंज निवासी राजेश कुमार दुबे के खेत में पड़े गेहूं के अवशेषों में आग लग गई, आग की लपटें उठती देखकर आसपास लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने इसकी जानकारी दमकल को दी। जब तक दमकल टीम मौके पर पहुंची तेज हवा के चलते पास के लाल बहादुर मिश्रा के खेत में पड़े गेहूं के अवशेष भी धू-धू कर जलने लगे।
कुछ ही देर में आग विनोद यादव के आवास के पीछे खुले मैदान में बने गैराज तक पहुंच गई। जहां खड़े ट्रक, डीसीएम व ट्रॉली समेत चार वाहनों के टायर जलने लगे। दमकल ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तहसीलदार दिलीप कुमार ने राजस्व कर्मियों के साथ मौका मुआयना किया और अधीनस्थों को जल्द रिपोर्ट बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X