सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Woman's body found hanging, murder charge

Etawah News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, murder charge
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाबा के नगला में महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर कार न देने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष को को समझाकर शांत कराया। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। मृतका की 11 माह पहले शादी हुई थी।
Trending Videos


प्रियंका (22) निवासी नगला वर (सुखाताल) थाना इकदिल की शादी 23 मई 2025 को बाबा के नगला निवासी योगेश राजपूत के साथ हुई थी। योगेश बाहर रहकर हलवाई का काम करता है। बुधवार सुबह प्रियंका का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंचे प्रियंका के चाचा कोमल सिंह व अन्य परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मां पप्पी देवी ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से कार की मांग को लेकर प्रियंका को प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बुधवार सुबह नौ बजे से उन्होंने बेटी को कई फोन किए लेकिन फोन उठा नहीं। आरोप है कि कार की मांग पूरी न होने पर प्रियंका की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है। प्रियंका अपने दो बहनों और एक भाई में दूसरे नंबर की थी।

दूसरी ओर, मृतका की ननद खुशबू निवासी उधनपुरा ने बताया कि मंगलवार को ताऊ के घर पर कार्यक्रम था। पूरा परिवार उसी में व्यस्त था। बुधवार सुबह जब लोग वापस जाने की तैयारी कर रहे थे तभी प्रियंका की मौत की सूचना मिली। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि महिला ने प्रथम दृष्टया फंदा लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मायके पक्ष तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed