सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The groom beat the bride's brother on stage, and the wedding procession returned.

Etawah News: दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन के भाई को पीटा, लौटी बरात

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
The groom beat the bride's brother on stage, and the wedding procession returned.
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। जयमाला के दौरान स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन के भाई को पीट दिया। इससे नाराज दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। दूल्हा शराब के नशे में बताया गया। शादी न होने से बरात को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा। वर-वधू पक्ष में विवाद की वजह वरमाला के दौरान अतिरिक्त रुपये मांगने की बात सामने आई है। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
Trending Videos


बकेवर थाना की वराउख चौकी क्षेत्र के ग्राम रतनपुर निवासी राम लखन की पुत्री रीना की शादी बसरेहर थाना क्षेत्र के गांव खडकौली निवासी रामवीर सिंह पाल के बेटे अजय पाल से तय हुई थी। 30 अप्रैल को बरात महेवा के बहेड़ा सड़क स्थित एक गेस्टहाउस में पहुंची थी। रात करीब ढाई बजे जब जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन मौजूद थे। आरोप है कि लड़के पक्ष के अचानक अधिक रुपये मांगने पर विवाद शुरू हो गया। दूल्हे ने स्टेज पर मौजूद दुल्हन के छोटे भाई संजय को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर विवाद और बढ़ गया। साथ ही स्टेज के नीचे खड़े दुल्हन पक्ष के एक वृद्ध से भी अभद्रता कर दी। इस पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया और स्टेज से उतर गई। दूल्हे पक्ष के लोगों ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने दुल्हन व उसके परिजन को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बन सकी।
बाद में बरात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा। दुल्हन के पिता राम लखन ने बताया कि जयमाला के समय दूल्हे पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त रुपये की मांग कर दी। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहा सुनी और गाली-गलौज होने लगा। दूल्हे ने दुल्हन के भाई की लात घूंसों से पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक ने बताया कि दुल्हन पक्ष ने शिकायती पत्र दिया है। जांच कर आरोपी दूल्हे पक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed