सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The sun scorched during the day, while strong winds brought relief in the evening.

Etawah News: दिन में धूप ने तपाया, शाम को तेज हवाओं ने दी राहत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
The sun scorched during the day, while strong winds brought relief in the evening.
विज्ञापन
इटावा। बीते एक सप्ताह तक मौसम की मेहरबानी के बाद सोमवार को जिले में गर्मी ने फिर से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। सुबह से ही तीखी धूप ने लोगों को परेशान किया और दोपहर तक बढ़े तापमान ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया। दो दिनों के भीतर तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज होने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम होते-होते मौसम की यह गर्मी, नर्मी में बदलती हुई नजर आई। शाम को चली तेज हवाओं से जहां एक ओर मौसम सुहाना हो गया वहीं दूसरी ओर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बिजली गुल हो गई।

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल अपेक्षाकृत कम दिखाई दी। लोग गर्मी से बचाव के लिए छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। हालांकि शाम होते-होते मौसम ने एक बार फिर करवट ली। करीब सात बजे तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही भी बनी रही, जिससे वातावरण में हल्की ठंडक महसूस की गई। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की भी संभावना जताई गई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक जिलेवासियों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन इससे गर्मी के प्रभाव में कोई खास कमी नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटावा। शाम करीब सात बजे तेज हवाएं शुरू होते ही बिजली निगम ने एहतियात के तौर पर कई क्षेत्रों की आपूर्ति बंद कर दी। शहर के इंजीनियरिंग कॉलेज, गुरुतेग बहादुर, रामलीला मैदान, कालीवाहन, सुंदरपुर बिजली घर सहित आधे शहर के सभी बिजली घरों की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इससे पूरे शहर में बिजली गुल हो गई। हालांकि लाइनपार के मोहल्लों में आपूर्ति सही ढंग से चलती रही। देर शाम तक हवाओं के बंद न होने से कई बिजलीघरों की आपूर्ति बहाल नहीं की गई थी। एक्सईएन एचपी मिश्रा ने बताया कि तेज हवा के कारण आपूर्ति बंद करवा दी गई थी हवाओं के बंद होने के बाद आपूर्ति बहाल करवा दी जाएगी। देर शाम तक फाल्ट या किसी भी क्षति की कोई सूचना नहीं थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed