सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The truck ran over the driver who fell from the hydra.

Etawah News: हाइड्रा से गिरे चालक को रौंदता हुआ निकल गया ट्रक

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The truck ran over the driver who fell from the hydra.
विज्ञापन
इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित मिठ्ठेपुर क्षेत्र में बुधवार देर रात हाइड्रा चालक को झपकी आने से वह सड़क पर गिर पड़ा। इस बीच उसे पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर पाकर परिजन बदहवास हो गए।
Trending Videos

मैनपुरी के थाना दन्नाहार स्थित जसवंतपुर निवासी राजेश कुमार (45) हाइड्रा चालक था। बुधवार रात वह कार्य के चलते आगरा-कानपुर हाईवे होते हुए इटावा जा रहा था। इस दौरान उसका सहयोगी बलवीर गाड़ी चला रहा था जबकि राजेश कुमार गाड़ी पर बैठा था। रात करीब 12 बजे हाईवे स्थित मिठ्ठेपुर के पास झपकी आने से राजेश कुमार हाइड्रा से नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पीछे से आ रहा ट्रक उसको कुचलता हुआ निकल गया। इससे उसकी मौत हो गई। राजेश के भाई सुनील ने बताया कि वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। सिविल लाइंस थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed