सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Upon receiving information about a woman's murder, police removed her body from the funeral pyre.

Etawah News: महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस ने चिता से उठाया शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Upon receiving information about a woman's murder, police removed her body from the funeral pyre.
विज्ञापन
इकदिल। थाना क्षेत्र के नगला सोलंकी गांव में एक महिला की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन आठ अप्रैल सुबह उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चिता से महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। जांच में बीमारी से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों ने शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
Trending Videos

गांव निवासी हीरा सिंह की पत्नी किरन यादव (40) लंबे समय से किडनी की पथरी से पीड़ित थीं। सात अप्रैल को सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में उनका ऑपरेशन हुआ था। इसके बाद बुधवार शाम करीब चार बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इससीदौरान हीरा सिंह की पहली पत्नी के भतीजे ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर महिला की हत्या कर अंतिम संस्कार की सूचना दी थी। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि जांच में मृत्यु का मामला बीमारी से संबंधित पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में हीरा सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी पहली पत्नी के मायके पक्ष के लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है, जिसके चलते झूठी सूचना देकर उन्हें फंसाने का प्रयास किया गया था। उन्होंने बताया कि पहली पत्नी की मृत्यु आठ वर्ष पहले बीमारी से हुई थी। इसके बाद उन्होंने किरन से दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed