सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two interstate vehicle thieves nabbed; country-made pistol and stolen bike recovered.

Etawah News: दो अंतरराज्यीय वाहन चोर दबोचे, तमंचा व चोरी की बाइक बरामद

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Two interstate vehicle thieves nabbed; country-made pistol and stolen bike recovered.
विज्ञापन
इटावा। सिविल लाइंस पुलिस कानपुर आगरा नेशनल हाईवे की सर्विस रोड कट के पास शुक्रवार रात दो अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तमंचा व चोरी की बाइक बरामद की गई है।


शुक्रवार रात पुलिस सर्विस रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस बीच टीम को दो संदिग्ध बाइक से आते हुए नजर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। पुलिस टीम ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। आरोपी बाइक से जुड़े प्रपत्र नहीं दिखा सके। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान जैद अहमद निवासी ग्राम सिंगर खेड़ा, थाना बिछोर, जिला नूंह (मेवात), हरियाणा व आरिफ निवासी ग्राम नौगावां, थाना जुरैरा, जिला डींग, राजस्थान बताई। पुलिस ने उनके पास से तमंचा व चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ कई राज्यों के कई जनपदों में चोरी की प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed