{"_id":"69b5a6d006caccf7680bef81","slug":"when-the-wife-did-not-return-from-her-parents-house-he-hanged-himself-and-committed-suicide-etawah-news-c-216-1-etw1005-139251-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मायके से लौटी नहीं पत्नी तो फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मायके से लौटी नहीं पत्नी तो फंदा लगाकर दे दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
लवेदी (इटावा)। थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुरा में शुक्रवार रात युवक ने पत्नी के मायके से न लौटने पर फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह युवक का शव लटका देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
ग्राम लखनपुरा निवासी कुंदन दोहरे ने बताया कि उसके बड़े भाई महेंद्र सिंह उर्फ गीतम सिंह (35) की पत्नी रूबी होली से पहले मायके चली गई थी। शुक्रवार रात महेंद्र ने कमरे में कुंडी से साड़ी बांधकर फंदा लगा लिया। सुबह छोटे भाई ने दरवाजा खोला तो महेंद्र का शव फंदे से लटका मिला। भाई की चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े। महेंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था और होली पर घर आया था। उसके दो बेटे अक्षय (11) व शौर्य (4) , दो बेटियां दिव्या (6) व नैना (3) हैं।
पिता श्याम सुंदर मजदूरी करते हैं। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। लवेदी थानाध्यक्ष व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्र किए। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक ने पत्नी के मायके से न लौटने पर फंदा लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos