{"_id":"69b5a70b3feebb604d072cb6","slug":"woman-dies-after-being-injected-by-a-quack-uproar-ensues-etawah-news-c-216-1-etw1005-139252-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से महिला की मौत, हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल (इटावा)। थाना क्षेत्र के नगला परबंदी गांव में शनिवार सुबह बुखार का इलाज कराने गई एक महिला की झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन ने क्लीनिक पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
नगला परबंदी निवासी गिरीश बाबू , पत्नी राजकुमारी (52) को जुकाम, खांसी और बुखार की शिकायत होने पर इलाज के लिए गांव के पास स्थित एक बंगाली क्लीनिक पर लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक पर मौजूद झोलाछाप ने महिला को देखते ही इंजेक्शन लगा दिया। इसके कुछ ही देर बाद राजकुमारी की हालत अचानक बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई। आरोप है कि इसके बाद क्लीनिक संचालक ने महिला के शव को चुपचाप घर भिजवा दिया।
महिला का शव लेकर पति घर पहुंचा तो परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई और उनमें आक्रोश फैल गया। इसके बाद परिजन महिला का शव लेकर क्लीनिक पर पहुंच गए और वहां हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराया।
पति गिरीश बाबू का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के बाद ही पत्नी की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। राजकुमारी अपने पीछे दो बेटों लाल सिंह और अंकुश बाबू को छोड़ गई हैं। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर झोलाछाप पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos