{"_id":"69f1080041e4a0645609b22c","slug":"10-mva-transformer-blew-up-leaving-nawabganj-and-80-villages-without-power-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-141277-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंका, नवाबगंज व 80 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंका, नवाबगंज व 80 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नवाबगंज। भीषण गर्मी के बीच मंगलवार दोपहर कस्बे के उपकेंद्र में लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे कस्बा सहित 80 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोग गर्मी से बेहाल हैं। नलकूपों से सिंचाई भी बाधित रही।
दोपहर करीब 1.30 बजे ट्रांसफार्मर से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद कस्बा, नवाबगंज ग्रामीण, नलकूप, अटसैनी ग्रामीण और नलकूप फीडर बंद हो गए। एसएसओ दीप सिंह ने अवर अभियंता दीपक राम को सूचना दी। दीपक राम ने एसडीओ धर्मेंद्र कुमार राजपूत को मामले से अवगत कराया। लाइनमैनों ने ट्रांसफार्मर को पानी डालकर ठंडा करने का प्रयास किया। हालांकि, तेल टपकने के कारण एसडीओ ने उस पर लोड डालने से मना कर दिया। ट्रांसफार्मर को ठीक कराने के लिए आगरा स्थित वर्कशॉप के इंजीनियरों को बुलाया गया है।
एसडीओ धर्मेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि ट्रांसमिशन से 33केवी की जगह 28 से 29केवी वोल्टेज मिल रहे हैं। इसी वजह से ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर धुआं दे गया। उन्होंने यह भी बताया कि ट्रांसफार्मर से तेल भी टपक रहा है। आगरा से टीम बुलाकर इसे जल्द ठीक कराया जाएगा।
पुनर्लेखन
0 / 25,000
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X