फर्रुखाबाद। बरेली-इटावा हाईवे पर तीन के स्वीकृति में 13 यात्री लेकर दौड़ रहे ऑटो में तीन लोगों की मौत और 10 घायल होने की घटना से भी पुलिस, यातायात व परिवहन विभाग ने सबक नहीं लिया है। तीनों ही विभाग महीना बंधने के चलते चुप्पी साधे बैठे हैं। यही वजह है कि थानों, चौकी के नजदीक ओवरलोड सवारियां भरकर दौड़ रहे वाहनों पर अंकुश नहीं लगाया जा रहा है।
राजेपुर थाना क्षेत्र के जमापुर मोड़ के पास सोमवार को डीसीएम की टक्कर से ऑटो सवार दंपती व मासूम की मौत हो गई थी। इसमें दस लोग घायल हुए थे। तीन लोगों के बैठाकर ले जाने की क्षमता वाले ऑटो में 13 लोग थे। इस ऑटो को जहानगंज, कमालगंज, फतेहगढ़, कादरीगेट और राजेपुर किसी भी थाना चौकी पुलिस ने चेक करने की जरूरत नहीं समझी थी। पुलिस, यातायात व परिवहन विभाग की महीनेदारी बंधे होने का ही नतीजा है कि बड़ी दुर्घटना के दूसरे दिन मंगलवार को भी एक भी विभाग नहीं जागा। हालात ऐसे रहे कि जिले भर में छह यात्रियों में पास टेंपो में 12-14 और तीन यात्रियों में पास ऑटो में आठ से 10 यात्री बैठकर दौड़ते दिखे।
शहर के रोडवेज बस अड्डे के ठीक सामने मैजिक, टेंपो व ऑटो भरे जाते रहे। इसी तरह रोडवेज चौकी के सामने लालगेट, पांचाल घाट, कमालगंज, नवाबगंज चौराहा, मोहम्मदाबाद आदि स्थानों पर पुलिस और यातायात विभाग की देखरेख में क्षमता से अधिक यात्री भरे दिखे। खास बात यह है कि सोमवार को जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वहां भी से भी ऑटो में लटकते यात्री दिखाई दिए। किसी भी जिम्मेदार ने इस पर अंकुश लगाने की जरूरत नहीं समझी। टीएसआई सतेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी वीआईपी ड्यूटी लगी है। लौटने के तुरंत बाद बड़ा अभियान चलाकर हर हाल में अधिक यात्रियों पर अंकुश लगाएंगे।

फोटो-34 सोमवार को इटावा-बरेली हाईवे पर जमापुर मोड़ के पास दुर्घटना में तीन लोगों की मौत और दस ल- फोटो : इकौना स्थित श्रावस्ती फिलिंग सेंटर पर बिना भीड़ बाइक सवारों को पेट्रोल देता कर्मी।

कमेंट
कमेंट X