सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bhakiyu protests against cut on Link Expressway

Farrukhabad News: लिंक एक्सप्रेसवे पर कट के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu protests against cut on Link Expressway
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने मोहम्मदाबाद में लिंक एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित कट को आबादी क्षेत्र से बाहर करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने नंदगांव से खिमसेपुर तक विरोध मार्च निकाला, जिसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन लिंक एक्सप्रेसवे के कट के कारण कई भवनों के अधिग्रहण और कम सर्किल रेट के विरोध में किया गया।
Trending Videos


गंगा एक्सप्रेसवे से जिले को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण प्रस्तावित है। यह कट नगर पंचायत खिमसेपुर से जुड़े नंदगांव से होकर निकालने की तैयारी है, जिससे कई भवन अधिग्रहण की जद में आ रहे हैं। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्र के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता, किसान और महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लिंक एक्सप्रेसवे का कट 500 मीटर आगे बढ़ाने की मांग की। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय और सीओ अजय वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से वार्ता कर उन्हें समझाया, जिसके बाद किसान कलक्ट्रेट जाने पर सहमत हुए। किसानों ने जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed