सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   11 substations remained shut down due to line tripping amidst storms and rain.

Farrukhabad News: आंधी व बारिश में लाइनें ट्रिप होने ठप रहे 11 उपकेंद्र

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
11 substations remained shut down due to line tripping amidst storms and rain.
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शनिवार भोर में आंधी के साथ हुई बारिश के दौरान 33केवी लाइनों में ट्रिपिंग-फाल्ट शुरू हो गए। एक-एक कर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के 11 उपकेंद्र बंद हो गए। सुबह बिजली न मिलने से लोगों को घरों में पेयजल के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे फीडरों पर फाल्ट के साथ 33केवी लाइनें भी ट्रिप होने लगीं। फाल्ट से शहर के उपकेंद्र कुटरा, लकूला, पांचालघाट, जसमई के अलावा गंगा पार क्षेत्र में राजेपुर, सलेमपुर व अमृतपुर के दोनों उपकेंद्र ठप हो गए। फतेहगढ़ सहित आधे से अधिक शहर की बिजली गुल होने के साथ गंगापार के करीब 200 गांवों की बत्ती चली गई। इसके अलावा याकूतगंज उपकेंद्र भी 33केवी लाइन के ब्रेकडाउन होने से ठप हो गया। यही हाल बिजली उपकेंद्र नवाबगंज व रुटौल का रहा। बारिश थमने पर कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू की। कहीं लाइन पर डालें पड़ी मिलीं तो कहीं ट्रिपिंग से ही उपकेंद्र बंद मिला। नौ से 10:30 बजे तक बिजली आपूर्ति चालू हो सकी। वहीं, जसमई उपकेंद्र के उपभोक्ताओं को दोपहर एक बजे तक बिजली मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
कायमगंज। रुटौल उपकेंद्र पर वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) में चूहा घुसने से फाल्ट हो गया। द्वितीय फीडर की बिजली करीब तीन घंटे तक बाधित रही। दोपहर में बिजली न मिलने से लोग गर्मी में बेहाल रहे।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे कस्बा के द्वितीय फीडर की इनकमिंग वीसीबी में चूहा घुस गया। शॉर्ट सर्किट होने पर केबल बॉक्स में आग लग गई। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू किया गया, जो तीन घंटे तक चला। बाद में दूसरी वीसीबी से आपूर्ति चालू कराई गई। करीब तीन बजे बिजली व्यवस्था सामान्य हो सकी। अवर अभियंता मो. जावेद ने बताया कि बड़ा नुकसान होने से बच गया। अन्य वीसीबी से बिजली बहाल कर दी गई है।
------------
5.30 घंटे बंद रहा नवाबगंज उपकेंद्र
नवाबगंज। कस्बा स्थित उपकेंद्र से जुड़ी 33केवी लाइन भोर में 4:19 बजे आंधी व बारिश के दौरान ब्रेकडाउन हो गई। इससे क्षेत्र के 110 गांवों की बिजली गुल हो गई। सुबह नौ बजे के बाद कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू की। फाल्ट ठीक कर सुबह 9:40 बजे उपकेंद्र चालू हो सका। अवर अभियंता अब्दुल मजीद ने बताया कि आपूर्ति बहाल कर दी गई है। (संवाद)

खंभे में उतरे करंट से मवेशी मरा
मोहम्मदाबाद। कस्बा के कबीर नगर निवासी प्रेम चंद्र की पत्नी मधु ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि 12 जून की शाम सात बजे भैंस चराकर घर ला रही थी। इसी दौरान राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल रोड स्थित राधे-राधे गेस्ट हाउस के पास नगर पंचायत के स्ट्रीट लाइट के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से उनकी भैंस मौके पर ही मर गई। घटना की जानकारी लेखपाल और नगर पंचायत अध्यक्ष को दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed