सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Murder accused kills witness by hanging him; accused arrested.

Farrukhabad News: हत्यारोपी ने गवाह को फंदे से लटकाकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Murder accused kills witness by hanging him; accused arrested.
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव चिलसरी में शनिवार रात एक हत्यारोपी ने मुकदमे में गवाह को पीटने के बाद फंदे से लटका कर मार डाला। उसने खुद दूसरे गांव में जाकर हत्या करने की बता कही। तब लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भाई की तहरीर पर युवक के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गांव चिलसरी निवासी दीपचंद उर्फ पंखिया (30) गांव के ही झब्बूलाल की नवंबर 2020 में हुई हत्या के मामले में गवाह था। इस मुकदमे में गांव का ही रोहित उर्फ भीमा हत्यारोपी है। वह इस मामले में जेल गया था पर दो वर्ष पूर्व जमानत पर बाहर आया था। अब उसे डर था कि अदालत से सजा हो जाएगी। इसके चलते उसने दीपचंद्र से दोस्ती कर ली थी। दीपचंद्र शराब पीने का शौकीन था। शनिवार शाम को दीपचंद्र घर से निकला था। इसके बाद लोगों ने उसे रोहित उर्फ भीमा के साथ गांव के बाहर बैठकर पीते देखा था। उसने देर रात गांव के पास सतीश के आम के बाग में मारपीट कर दीपचंद को पेड़ पर फंदे से लटका कर मार डाला। इसके बाद उसने पड़ोसी गांव की गिहार बस्ते में जाकर शराब के नशे में कहा कि उसने दीपचंद्र उर्फ पंखिया को निपटा दिया है। परिजन मौके पर पहुंचे तो शव पर चोट के कई निशान थे और पैर घुटने जमीन को छू रहे थे। उसके चेहरे पर ईंट से हमला किया गया था। इससे नाक व होंठ के साथ गर्दन में चोट के निशान थे। नाक से खून बह रहा था। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। फॉरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते आरोपी रोहित उर्फ भीमा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। वीडियोग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि की गई। दीपचंद्र की पत्नी मधु की सात वर्ष पहले मौत हो चुकी है। उसके परिवार में सात वर्षीय पुत्र नीतेश, छोटे भाई शिवोज, अनुज और आयुष तथा बहन किरण हैं।
विज्ञापन

सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

झब्बूलाल से मारपीट कर कुएं में दिया था धकेल
परिजनों के मुताबिक नवंबर 2020 में गांव के झब्बूलाल से मारपीट के बाद उन्हें कुएं में धकेल दिया गया था। जिससे उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में रोहित उर्फ भीमा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। दीपचंद्र उर्फ पंखिया मुख्य गवाह था। गांव के खुशीराम भी गवाह हैं। तभी से दीपचंद्र की रोहित से रंजिश चली आ रही थी। मुकदमे में जल्द ही दीपचंद की गवाही होनी थी। करीब 15 दिन पहले आरोपी अदालत में पेश नहीं हुआ था। परिजन ने इसी रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed