सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The ex-serviceman's own son turned out to be the accused in the house burglary.

Farrukhabad News: पूर्व सैनिक का बेटा ही निकला घर में चोरी का आरोपी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The ex-serviceman's own son turned out to be the accused in the house burglary.
विज्ञापन
जहानगंज। क्षेत्र के गांव सिरौंज में पूर्व सैनिक के घर हुई चोरी का आरोपी उसका छोटा बेटा ही निकला। पुलिस ने चोरी का माल बरामद कर घटना का खुलासा कर दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने आरोपी के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सिरौंज निवासी पूर्व सैनिक शिवगोपाल दीक्षित शुक्रवार को परिवार के साथ बरात में जनपद इटावा के उसराहार गए थे। उनका छोटा पुत्र अमित उर्फ कल्लू रात एक बजे ही इटावा से वापस घर आ गया। इसके बाद रात करीब तीन बजे बड़ा पुत्र प्रवीन कुमार उर्फ पिंटू भी वापस घर पहुंचा और करीब एक घंटे घर के परिसर में चारपाई पर लेटा रहा। शनिवार भोर करीब चार बजे जब वह दरवाजे का ताला खोलकर अंदर पहुंचा तो पिता के कमरे का ताला टूटा था। प्रवीन कुमार उर्फ पिंटू ने करीब 4:30 बजे 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली। आरक्षी ने थाने में सूचना दी। शनिवार सुबह 6 बजे उपनिरीक्षक राकेश कुमार ने घटना स्थल की जांच की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए, वहीं फील्ड यूनिट ने फिंगर प्रिंट के नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा व थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने घटनास्थल की जांच की। इसके बाद पुलिस पूर्व सैनिक के छोटे बेटे अमित को पूछताछ के लिए थाने ले गई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घर में भूसा भरे कमरे से चोरी के जेवर बरामद कर लिए। सोने-चांदी के कुल 11 जेवर शामिल हैं। पीआरवी के एसएसआई राकेश कुमार ने आरोपी अमित के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने बताया कि चोरी की घटना में पूर्व सैनिक का पुत्र ही आरोपी निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed