सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A lawyer was brandished a pistol in court, and the youth was beaten up.

Farrukhabad News: कचहरी में अधिवक्ता पर ताना तमंचा, युवक की धुनाई

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
A lawyer was brandished a pistol in court, and the youth was beaten up.
फोटो-6 कोतवाली में इंस्पेक्टर को तहरीर देने के दौरान बातचीत करते अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कचहरी में बुधवार को ज्वैलर्स के बेटे व अधिवक्ता के बीच हुए विवाद में तमंचा तान दिया गया। इस पर मारपीट शुरू हो गई। माैके पर जुटी भीड़ ने युवक को पकड़कर जमकर पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। तमंचा बरामद हुआ है। दोनों के बीच रुपये के लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। अधिवक्ता ने कोतवाली में युवक और उसके पिता के खिलाफ तहरीर दी है।
Trending Videos


फतेहगढ़ के मोहल्ला न्यू बस्ती सिविल लाइन निवासी अधिवक्ता रोहिताश कुमार कचहरी स्थित अपने चैंबर में काम कर रहे थे। दोपहर में ज्वैलर्स योगेश गुप्ता का अधिवक्ता से रुपये का कुछ लेनदेन होने पर उनका बेटा आयुष कचहरी गया। वहां आयुष व रोहिताश के बीच विवाद हो गया। बाद में दोनों में हाथापाई हुई। इस दाैरान जुटी भीड़ ने आयुष को पकड़कर धुनाई कर दी। जानकारी पर ज्वैलर्स व पुलिस मौके पर पहुंची और आयुष को पकड़कर लिया। माैके से तमंचा भी बरामद किया गया। पुलिस पिता-पुत्र को कोतवाली ले आई। फतेहगढ़ कोतवाल रणविजय सिंह ने बताया कि अधिवक्ता की ओर से तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
रोहिताश कुमार ने साथी अधिवक्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर इंस्पेक्टर तेज सिंह को तहरीर दी। इसमें बताया कि आयुष गुप्ता दोपहर ढाई बजे उनके चैंबर में आए और गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जान से मारने की नियत से उन पर तमंचा तान दिया। शोर सुनकर आसपास के अधिवक्ता आ गए और आयुष से तमंचा छीनकर उन्हें बचाया। तमंचा की छीनाझपटी में उनके हाथ में चोट लग गई। मारपीट में अंदरूनी चोटें भी आई हैं। इसी दौरान योगेश गुप्ता पहुंचे और कहा कि इसे गोली मार दो। दूसरी ओर कोतवाली में मौजूद ज्वैलर्स योगेश गुप्ता ने बताया कि उनके अधिवक्ता पर 20 हजार रुपये उधार थे। फोन पर बात होने के बाद आयुष रुपये लेने कचहरी गया था। वहां बुलाने के बाद पुत्र को बेरहमी से पीटा और टूटा तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी देने का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। कोतवाली में पुलिस के सामने दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई।

कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
कचहरी में सुरक्षा के लिए सभी गेट पर पुलिस का कड़ा पहरा रहता है। सुबह अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारियों के प्रवेश के बाद अक्सर मुख्य गेट बंद रहता है। छोटे गेट पर मेटल डिटेक्टर लगा है। इससे आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग होती रहती है। इसके बावजूद कचहरी में विवाद के दौरान तमंचा तानने का मामला सामने आने पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है। पुलिस के कड़े पहरे के बावजूद कचहरी में तमंचा कैसे पहुंचा यह बड़ा सवाल है।

फोटो-6 कोतवाली में इंस्पेक्टर को तहरीर देने के दौरान बातचीत करते अधिवक्ता। संवाद

फोटो-6 कोतवाली में इंस्पेक्टर को तहरीर देने के दौरान बातचीत करते अधिवक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed