सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Anurag Dubey produced in court in the case of obtaining arms license on fake documents

Farrukhabad News: फर्जी दस्तावेजों से शस्त्र लाइसेंस लेने के मामले में अनुराग दुबे की पेशी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Anurag Dubey produced in court in the case of obtaining arms license on fake documents
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने के आरोप में माफिया अनुपम दुबे के दो सगे भाइयों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कराया था। बुधवार को एसीजेएम कोर्ट में पहुंचे गवाह अंजुम इकबाल से आरोपी अनुराग कुमार के अधिवक्ता शशिभूषण दीक्षित ने जिरह की। एसीजेएम ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 18 मार्च की तारीख तय की है।
Trending Videos

कोतवाली मोहम्मदाबाद के अपराध निरीक्षक दिवाकर प्रसाद सरोज ने दोनों भाइयों के विरुद्ध जालसाजी कर तथ्यों को छिपाने के आरोप में 29 सितंबर 2021 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें आरोप था ग्राम सिनौड़ा ईश्वरी (सहसापुर) निवासी अनुराग कुमार उर्फ अनुराग दुबे एवं अमित कुमार उर्फ अमित दुबे ने अलग-अलग नाम, पता और जन्मतिथि अंकित कर तीन-तीन शस्त्र लाइसेंस ले लिए। जांच में पाया गया कि अनुराग कुमार ने .315 बोर रायफल, .32 बोर पिस्टल तथा 12 बोर दोनाली बंदूक के लाइसेंस लिए जबकि अमित कुमार ने 12 बोर बंदूक, .32 बोर रिवॉल्वर और .315 बोर राइफल के लाइसेंस हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने शस्त्र आवेदन पत्रों में भिन्न-भिन्न जन्म तिथियां दर्ज कीं तथा कहीं टीसी, कहीं अंकपत्र और कहीं शपथपत्र संलग्न कर दस्तावेज प्रस्तुत किए। जांच में यह भी सामने आया कि अनुराग के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना मोहम्मदाबाद पुलिस ने अभिलेखागार से सत्यापित प्रतियां प्राप्त कर जांच की। शस्त्र लाइसेंसों के निलंबन की कार्रवाई पूर्व में जिलाधिकारी की ओर से की जा चुकी है। मामले की सुनवाई के दौरान अनुराग न्यायालय में उपस्थित हुआ जबकि अमित कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed