सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   A young man who had left home for Delhi was found unconscious.

Farrukhabad News: दिल्ली जाने के लिए घर से निकला युवक बेहोश मिला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
A young man who had left home for Delhi was found unconscious.
फोटो-3 लोहिया अस्पताल में भर्ती सचिन यादव। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दिल्ली जाने के लिए घर से निकला गढि़या चिलसरा का युवक मऊदरवाजा क्षेत्र के नगला खैरबंद में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके दो हजार रुपये व मोबाइल भी गायब है। देर शाम तक उसे होश नहीं आया।

शमसाबाद थाने के गांव गढि़या निवासी सचिन यादव (28) शनिवार सुबह मऊदरवाजा थाने के नगला खैरबंद स्थित एक कोल्ड स्टोर के पास पड़ा मिला। उसे एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका छोटा भाई रंजीत मऊदरवाजा थाने के पीछे रह रहे ताऊ सुखराम सिंह के पुत्र प्रदीप यादव के साथ अस्पताल पहुंचा। रंजीत ने बताया कि सचिन दिल्ली जाने के लिए शुक्रवार शाम छह बजे घर से निकला था। घर से दो हजार रुपये लेकर आया था। ताऊ के बेटे प्रदीप ने बताया कि सचिन देर शाम घर आया तो शराब के नशे में था। शनिवार सुबह बिल्कुल सही था। उसने कहा कि अब वह घर जा रहा है। इसके बाद 12 बजे के करीब सूचना मिली कि सचिन लोहिया अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed